फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The house was built in the barn, the administration got the bulldozers running

Siddharthnagar News: खलिहान में बना लिया मकान, प्रशासन ने चलवा दिया बुलडोजर

Wed, 24 May 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 24 May 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
The house was built in the barn, the administration got the bulldozers running
डुमरियागंज क्षेत्र के ग्राम बघमरा में सरकारी खलिहान भूमि पर अवैध रूप से निर्मित भवन को ध्वस्त क
डुमरियागंज। डुमरियागंज तहसील प्रशासन ने मंगलवार को क्षेत्र के ग्राम बघमरा में सरकारी खलिहान की भूमि पर अवैध रूप से निर्मित भवन के पक्के निर्माण पर बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त करा दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध रूप से सरकारी जमीन और संपत्तियों पर कब्जा जमाए लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

एसडीएम डुमरियागंज परमेंद्र कुमार, तहसीलदार अरुण कुमार वर्मा, डुमरियागंज, त्रिलोकपुर थाने की पुलिस फोर्स के साथ मंगलवार को हल्का लेखपाल और कानूनगो के साथ साथ बघमरा गांव पहुंचे। जहां पर डुमरियागंज न्यायालय तहसीलदार की ओर से दिए गए बेदखली के आदेश के क्रम में खलिहान की भूमि पर निर्मित गांव निवासी ठुल्लूर के अवैध मकान को गिरा कर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई की। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध रूप से सरकारी जमीन और संपत्ति पर कब्जा जमाए लोगों मे हड़कंप मच गया। इस संबंध में तहसीलदार अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि बघमरा गांव में एक व्यक्ति ने खलिहान की सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर भवन निर्माण करा दिया गया था। जिसकी आख्या रिपोर्ट हल्का लेखपाल की ओर से दिए जाने के बाद मामले में बेदखली आदेश जारी किया गया था। अवैध कब्जे को हटवाकर भूमि को कब्जा मुक्त करा दिया गया है। इस दौरान नायब तहसीलदार आनंद कुमार ओझा, डुमरियागंज थानाध्यक्ष बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी, तिलोकपुर थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed