{"_id":"60cccf358ebc3e331d4ad10d","slug":"the-house-owner-caught-the-thief-entering-the-house-siddharthnagar-news-gkp398597637","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुस रहे चोर को गृहस्वामी ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुस रहे चोर को गृहस्वामी ने पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुस रहे चोर को गृहस्वामी ने पकड़ा
त्रिलोकपुर थानाक्षेत्र के लेवड़ी गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थानाक्षेत्र के लेवड़ी गांव में बृहस्पतिवार रात घर में घुस रहे एक चोर को गृहस्वामी ने पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस उसे थाने ले गई और मामले की छानबीन में जुटी है।
क्षेत्र के लेवड़ी गांव निवासी सुनील सिंह अपने परिवार के सदस्यों के साथ बृहस्पतिवार की रात 11 बजे घर में टीवी देख रहे थे। उसी दौरान बाहरी गेट से एक युवक चोरी की नीयत से घर में घुस आया। आहट पाकर परिवार के लोग कमरे से बाहर निकल आए। जब तक चोर भागता परिवार के लोगों ने उसे पकड़ लिया और शोर मचाने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए और डायल-112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस पकड़े युवक को थाने ले गई। प्रभारी निरीक्षक रणधीर मिश्र ने बताया कि संदेह के आधार पर युवक को थाने लाया गया है। छानबीन की जा रही है। इसके बाद पता चलेगा कि वह चोरी की नीयत से घर में घुसा था या फिर गलती से चला गया था।