फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The heat increased on the first day of Nautapa, people became distressed due to the heat of the sun

Siddharthnagar News: नौतपा के पहले दिन ही बढ़ी गर्मी, सूर्य के तेज से बेहाल हुए लोग

Sun, 25 May 2025 10:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
The heat increased on the first day of Nautapa, people became distressed due to the heat of the sun
शहर के बांसी तिराहे पर चिलचिलाती धूप में दुपट्टे से सिर को ढक कर जाती युवतियां। संवाद
-रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। तीन दिनों से धूप खिलने से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार से शुरू हुए नौतपा के पहले दिन ही सूर्य की किरणें तीखी हो गईं, जिससे लोगों को पूरे दिन भीषण गर्मी व उमस का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है।

रविवार की सुबह से ही तेज धूप के साथ गर्मी बढ़ गई। मौसम गर्म होने से व तापमान में वृद्धि होने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। सुबह नौ बजे से ही सड़कों पर सन्नाटा छा गया। गर्म हवाओं के चलने से लू का भी अहसास हुआ। गर्मी के साथ उमस भी खूब रहा, जिससे पंखा, कूलर से भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। पूरे दिन गर्म हवाओं व सूरज की तीखी किरणों से सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। इससे सड़क पर रेड़ी व ठेला लगाने वाले भी बहुत कम नजर आए। शाम पांच बजे तक भी लोगों को सूर्य का तपिश झेलनी पड़ी। इससे उमस व गर्मी बढ़ गई।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को बादल छाए रहने का अनुमान है, लेकिन उमस बरकरार रहेगी। अधिकतम तापमान घट सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed