फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The hawker died in the accident

फेरी लगाकर घर लौट रहे युवक को ट्रक ने कुचला, मौत

Mon, 07 Jun 2021 09:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
The hawker died in the accident
हादसे में फेरी लगाने वाले युवक की मौत
विज्ञापन

डुमरियागंज के खीरामंडी के पास देर रात हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। कस्बे के खीरामंडी के पास रविवार देर रात ठेले से फेरी लगाकर फल बेचने वाला एक युवक ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक सहित चालक को पकड़ लिया है।
डुमरियागंज थानाक्षेत्र के करौंता निवासी राहुल (19) पुत्र राकेश डुमरियागंज कस्बे के शाहपुर में मकान है। वह अपने पिता के साथ रहता था और फेरी लगाकर फल बेचने का काम करता था। रोज की तरह रविवार को भी राहुल डुमरियागंज मंदिर चौराहे पर ठेला लगाकर आम बेचने के बाद देर रात घर जा रहा था। अभी राहुल ठेला लेकर खीरामंडी चौराहे पर पहुंचा ही था कि सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में राहुल ट्रक के पहिये के नीचे आ जाने से बुरी तरह जख्मी हो गया। हादसा देख चौराहे पर मौजूद लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया। हादसे के दौरान वहां मौजूद राहुल के मामा और राजू सैनी उसे लेकर एक प्राइवेट चिकित्सालय में पहुंचे। जहां इलाज के दौरान राहुल ने दम तोड़ दिया। नाराज लोगों ने ट्रक चालक की पिटाई की और पुलिस को सुपुर्द कर दिया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज इंस्पेक्टर केडी सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है। लापरवाही बरतने वाले ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। ट्रक को भी कब्जे में ले लिया गया है। मामले में जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी की जाएगी।
विज्ञापन

पिता की जीविका में मददगार था राहुल
राहुल का ननिहाल डुमरियागंज कस्बे में है। शादी के बाद उसके पिता राकेश शाहपुर में मकान बनाकर रहने लगे। यहां पर राहुल पला बढ़ा। राहुल इकलौती संतान था। आर्थिक स्थिति को देखते हुए राहुल फल बेचकर पिता के हाथ को मजबूत करने का कार्य शुरू कर दिया था। उसकी मौत ने परिवार की खुशियों को छीन लिया। इकलौता चिराग के बुझने से माता-पिता दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं नगर का हर व्यक्ति मौत की खबर मिलने के बाद दुखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed