फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The groom was called thin and the wedding procession returned.

Siddharthnagar News: दूल्हे को दुबला कहने पर मारपीट, लौटी बरात

Tue, 28 Apr 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 28 Apr 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
The groom was called thin and the wedding procession returned.
तुलसियापुर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के तालकुंडा से रविवार को शोहरतगढ़ क्षेत्र में गई बरात में दूल्हे को दुबला कहने पर विवाद हो गया। कन्या पक्ष के लोगों ने दो बरातियों की पिटाई कर दी। साथ ही दो चार पहिया वाहनों को रोक लिया। पुलिस के हस्तक्षेप पर बाराती वापस आए।
विज्ञापन

बढ़नी ब्लाॅक के तालकुंडा ग्राम पंचायत के केवटलिया टोले के रहने वाले अनिल चौहान का विवाह क्षेत्र के पूरैना गांव निवासी बृजभान चौहान की पुत्री शिव कुमारी के साथ रविवार को होना निर्धारित हुआ था।
विज्ञापन

बरात देर शाम कन्या पक्ष के दरवाजे पहुंची। कन्या पक्ष ने बरातियों की खूब आवभगत की। जयमाल की रस्म पूरी होने के बाद स्टेज के पास दूल्हे के कद काटी पर कटाक्ष करने पर दुल्हन के भाई व दो बराती युवकों के बीच विवाद होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों बरातियों के दुल्हन के भाई को टोकने पर कन्या पक्ष के लोग आगबबूला हो गए। दोनों की पिटाई कर दी। इसके बाद नाराज होकर पूरे बाराती दुल्हन के घर से जनवास में आकर बैठ गए। जब वहां दुल्हन पक्ष का कोई नहीं गया तो बराती वापस चले गए। नाराज घरातियों ने बारात की दो चारपहिया वाहन को रोक लिया।
बारातियों ने डायल 112 पर फोन किया। पुलिस के हस्तक्षेप पर बाराती वापस आए। दूल्हे ने कहा कि थाने में विवाह होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed