{"_id":"5afc6e764f1c1bd4408b5bff","slug":"the-girl-got-to-meet-the-boy-beaten-the-eye","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़की से मिलने गए युवक को पीटा, आंख फूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़की से मिलने गए युवक को पीटा, आंख फूटी
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 16 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
विवाद के बाद थाने में बैठे लोग।
- फोटो : Amar Ujala
सिद्धार्थनगर। इटवा थाना क्षेत्र के गनवरिया गांव में लड़की से मिलने गए एक युवक को ग्रामीणों ने बुरी तरह पीट दिया। मारपीट में उसकी दाहिनी आंख फूट गई। यह देख ग्रामीण मौके से फरार हो गए। युवक किसी तरह अपने दोस्तों के पास पहुंचा और घटना की जानकारी दी। उसके दोस्त उसे इलाज के लिए इटवा सीएचसी ले गए। घटना की जानकारी होने पर इटवा एसओ अस्पताल पहुंचे। युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना बुधवार शाम की है।
इटवा थाना क्षेत्र के मैना परसा निवासी महताब आलम (19) गनवरिया गांव में किसी लड़की से मिलने गया था। गांव के बाहर वह लड़की से बातें कर रहा था तभी उन पर गांव वालों की निगाह पड़ गई। ग्रामीणों ने युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया और बुरी तरह पीटा। मारपीट में महताब की दाहिनी आंख फूट गई। इसके बाद ग्रामीण मौके से फरार हो गए। महताब के दोस्त गांव से दूर एक स्कार्पियों में बैठे थे। वह किसी तरह वहां पहुंचा और पूरी बात बताई। इसके बाद दोस्त उसे इलाज के लिए इटवा सीएचसी ले गए। सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसओ अंजनी राय ने बताया कि मामले की जानकारी है। पीड़ित की तहरीर पर गनवरिया गांव के बब्बू और नसीम के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।