{"_id":"5d9640b354ac5dce68d8c5c638274af3","slug":"the-four-blocks-of-the-district-vote-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के चार ब्लॉकों में मतदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के चार ब्लॉकों में मतदान आज
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 01 Dec 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्य पदों के लिए दूसरे चरण में जिले के चार ब्लॉकों में मतदान मंगलवार को सुबह सात से शाम साढ़े चार बजे तक होगा। सोमवार शाम तक सारी तैयारियां पूरी करा ली गई।
चारों ब्लॉक मुख्यालयों से सुबह से ही साजो सामान के साथ मतदान दलों को बूथों की ओर रवाना कर दिया गया। देर शाम तक सभी मतदान दलों ने बूथों की कमान संभाल ली थी।
पुलिस फोर्स भी बूथों पर तैनात कर दिए गए हैं। बाहरी दखल रोकने के लिए ब्लॉकों की सीमाओं पर शाम पांच बजे के बाद नाकेबंदी कर दी गई। जिलें के 14 ब्लॉकों में से दूसरे चरण के चार विकास खंड में शोहरतगढ़, जोगिया, बढ़नी व इटवा तहसील क्षेत्र के इटवा ब्लॉक में मतदान होना है।
विज्ञापन
कई दिनों से चल रही चुनावी तैयारियों को शुक्रवार की शाम अंतिम रूप देते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने पीठासीन अधिकारियों को सभी जिम्मेदारियां सौंप दी है।
इससे पहले सुबह से ही मतदान सामाग्री पाने के लिए ब्लॉक मुख्यालयों पर कर्मचारियों की भीड़ लगी रही। न्याय पंचायत वार बने काउंटरों से मतदान दलों को मतपत्र, मतपेटी और मुहर सहित अन्य सामान वितरित किए गए। एक-एक सामग्री का मिलान कर मतदान दल दोपहर बाद बूथों की ओर रवाना हुई।
शाम तक सभी दलों के अपने बूथों पर पहुंचने की रिपोर्ट भी आ गई थी। सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने बूथों का निरीक्षण कर वहां की तैयारियों का जायजा लिया। शोहरतगढ़ एसडीएम सुरेंद्रनाथ मिश्र के मुताबिक चुनाव की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रिजर्व दलों को सुबह आठ बजे ही ब्लॉकों पर बुलाया गया है ताकि जरूरत पड़ने पर उनका इस्तेमाल किया जा सके। जोगिया, बढ़नी व इटवा ब्लॉक से भी पोलिंग पार्टियों की रवानगी भी सकुशल पूरी हुई।