{"_id":"66a16ec960f292a071074807","slug":"the-fight-became-interesting-due-to-the-entry-of-two-candidates-in-the-by-election-for-the-post-of-pradhan-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-121366-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: प्रधान पद के उप चुनाव में दो प्रत्याशियों के मैदान में आने से दिलचस्प हुई लड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: प्रधान पद के उप चुनाव में दो प्रत्याशियों के मैदान में आने से दिलचस्प हुई लड़ाई
Thu, 25 Jul 2024 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 25 Jul 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
-बढ़नी विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुधवनिया बुजुर्ग की रिक्त सीट पर होगा चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
ढेबरुआ। बढ़नी विकास खंड के ग्राम पंचायत दुधवनिया बुजुर्ग के ग्राम प्रधान के आकस्मिक निधन से खाली हुई सीट पर लड़ाई रोचक हो गई है। मृतक प्राधन के भाई उपचुनाव में पर्चा दाखिल करते समय अपने आप को निर्विरोध मान चुके थे और इनके खेमे में जश्न की तैयारी चल रही थी। इसी बीच पर्चा दाखिल करने के निर्धारित समय से 10 मिनट पहले एक अन्य प्रत्याशी के पर्चा दाखिल करने से उपचुनाव की लड़ाई दिलचस्प हो गई है। बुधवार को दोनों प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह मिल जाने से गांव में चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई। दोनों प्रत्याशी अपनी जीत के लिए वोटरों से अनके प्रकार के वादे कर रहे हैं।
ग्राम पंचायत दुधवनिया बुजुर्ग के ग्राम प्रधान मकबूल आलम का छह महीने पहले आकस्मिक निधन हो गया था। मृतक के भाई सईद आलम ने सोमवार को पर्चा दाखिला किया था। जब कोई अन्य प्रत्याशी पर्चा दाखिल करने नहीं पहुंचा तो निर्विरोध चुने जाने को लेकर जश्न की तैयारी होने लगी। निर्धारित समय से दस मिनट पूर्व शकीरा खातून ने पर्चा दाखिल कर दिया, जिससे उपचुनाव में एक रोचक मोड़ आ गया। हलांकि उसके बाद प्रधान पद के प्रत्याशी सईद आलम ने अपने विरोधी प्रत्याशी के पर्चा वापसी के लिए काफी प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। दोनों प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन होने के बाद दुधवनिया बुजुर्ग में प्रधान पद पर उपचुनाव दिलचस्प हो गया। दोनों प्रत्याशी गांव में संपर्क करना शुरू अपने अपने पक्ष में वोटरों को लाने में लग गए हैं।