फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The family had left the house and gone to the village, thieves ransacked the house.

Siddharthnagar News: मकान बंद कर गांव गया था परिवार, चोरों ने खंगाला घर

Thu, 02 Apr 2026 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 02 Apr 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
The family had left the house and gone to the village, thieves ransacked the house.
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के स्टेशन रोड समय माता मंदिर के पास एक घर को चोरों ने खंगाल लिया। मकान बंदकर परिवार अपने गांव सिद्धार्थनगर गया था। चोरों ने बंद मकान से 15 हजार रुपये नकदी और जेवरात चुरा लिए। वापस आने के बाद घर में चोरी होने की जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई। हालांकि, कोतवाली पुलिस इससे इन्कार कर रही है।
विज्ञापन

सिर्द्धाथनगर के खेसरहा थाना क्षेत्र स्थित घोसियारी बाजार के निकट निखोरिया गांव निवासी नवीन कुमार खलीलाबाद शहर के स्टेशन रोड समय माता मंदिर के पास रहते हैं। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि 31 मार्च को वह अपने गांव निखोरिया परिवार के साथ गए थे। दो अप्रैल को सुबह 9:00 बजे के करीब घर आने पर देखा तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा था। अंदर जाने पर घर के अंदर पूरा सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

अलमारी का ताला टूटा हुआ था। इसमें से सोने की झुमकी, सोने की दो अंगूठी, चांदी की पायल एवं नकद लगभग 15 हजार रुपये गायब थे। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मामले में प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी कोतवाल इंस्पेक्टर अपराध राकेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में जानकारी नहीं मिली है, न ही कोई प्रार्थनापत्र प्राप्त हुआ है। शिकायत मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed