फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The family had gone to the village, thieves took away cash and jewelery

Siddharthnagar News: गांव गया था परिवार, चोर उठा ले गए नकदी और आभूषण

Tue, 03 Oct 2023 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 03 Oct 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
The family had gone to the village, thieves took away cash and jewelery
बांसी कोतवाली क्षेत्र के प्रतापनगर वार्ड में रविवार रात हुई वारदात
विज्ञापन


घटना से लोगों में दहशत, पहले भी हो चुकी है चोरी की वारदात, नहीं हो पाया है खुलासा

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। बांसी कोतवाली क्षेत्र के प्रताप नगर वार्ड में रविवार रात चोर एक घर में घुस गए और 50 हजार रुपये नकदी सहित लगभग दो लाख रुपये के आभूषण समेट ले गए। घटना के वक्त घर के लोग कहीं गए थे। इसलिए चोर इत्मीनान से वारदात को अंजाम दिए। घटना की जानकारी होने पर मोहल्ले के लोगों में भय व दहशत का माहौल बना हुआ है। क्योंकि इससे पहले भी चोरी की वारदात हो चुका है और पुलिस अभी तक कुछ नहीं कर सकी है।
लोगों का कहना है कि पुलिस से भरोसा उठ चुका है। चोरी से बचने के लिए अब रतजगा करना पड़ेगा। बांसी कस्बे के प्रतापनगर वार्ड निवासी रमाकांत उपाध्याय जो मूल रूप से क्षेत्र के नचनी गांव के निवासी हैं। घर में ताला लगाकर पूरा परिवार गांव गया था। घर में किसी के न होने की जानकारी पर चोर छत की सीढ़ी के रास्ते घुसे और पूरी रात घर खंगालते रहे। दो अक्तूबर सुबह जब रमाकांत उपाध्याय प्रताप नगर स्थित घर पर पहुंचे तो देखा कि घर का सारा सामान अस्त व्यस्त है। कमरे में बक्सा में 50 हजार रुपये नकदी सहित लगभग दो लाखों रुपये के आभूषण सब गायब हैं। उन्होंने घटना की सूचना डायल-112 व थाना कोतवाली बांसी को दी। कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। इस संबंध में कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रहा है।
विज्ञापन


---

चोरी की वारदात पर अंकुश लगाने में पुलिस फेल

नगर में चोरी की वारदात सुनने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि नगर और आसपास के गांव में पहले हो चुकी चोरी की घटनाओं को कोतवाली पुलिस अभी तक पर्दाफाश नहीं कर पाई है। इधर, एक बार फिर चोरी की वारदात हो गई। इस समय पुलिस अपराध पर रोक लगाने मेें नाकाम है तो ठंड के सीजन में क्या होगा। घने कोहरे में तो चोर मोहल्ले के हर घर को खंगाल लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed