फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The faces of the children blossomed after getting the marks sheet.

Siddharthnagar News: अंकपत्र पाकर बच्चों के खिल उठे चेहरे

Wed, 17 May 2023 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 17 May 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
The faces of the children blossomed after getting the marks sheet.
सिद्धार्थनगर। बर्डपुर क्षेत्र स्थित निजी स्कूल, हथिहवा में बुधवार को छात्र-छात्राओं को एक समारोह के दौरान अंकपत्र का वितरण किया गया। प्रधानाचार्य रामअवतार चौधरी ने कहा कि सभी विद्यार्थी मेहनत और लगन से शिक्षा ग्रहण करें। जो लक्ष्य बनाएंगे उसके अनुरूप यदि कार्य करते रहे तो सफलता जरूर मिलेगी। किताबी ज्ञान के साथ-साथ सामाजिक ज्ञान, संस्कार, अनुशासन का होना जीवन के लिए बहुत ही आवश्यक है। अपनी कक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र विकास कुमार, छात्रा करिश्मा जायसवाल, स्नेहा पासवान और शगुन पटेल को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान प्रबंधक सविता चौधरी, प्रिंस, सर्वजीत, मनोज, सुरेंद्र, उमेश, शत्रुघ्न, उर्मिला, सुरभि, ज्योति, प्रियंका, इशानी के साथ अभिभावक भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed