फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The earth is heating up... Paddy planting is lagging behind due to lack of rain

Siddharthnagar News: तप रही धरती...बारिश नहीं होने से पिछड़ रही धान की रोपाई

Wed, 12 Jun 2024 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 12 Jun 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
The earth is heating up... Paddy planting is lagging behind due to lack of rain
भीषण गर्मी के चलते ट्यूबवेल भी कम प्रभावशाली हो रहे हैं प्रतीत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

डुमरियागंज। जून का दूसरा सप्ताह बीतने को है, लेकिन अच्छी बारिश नहीं हुई। जिसका किसानों को इंतजार है। इस बार बहुत कम बारिश हुई है। इससे किसानों में निराशा है। प्री-मानसून में धान की रोपाई की तैयारियां शुरू हो जाती है, लेकिन कम बारिश होने के कारण अब तक बड़े पैमाने पर धान रोपाई की तैयारियां नहीं हुई।

क्षेत्र में हजारों हेक्टेयर में धान की रोपाई करने वाले किसानों को बारिश का इंतजार है। बारिश के बाद ही किसान बड़े स्तर पर धान रोपाई करेंगे। अगर क्षेत्र में देखें तो अधिकतर खेत खाली नजर आ रहे हैं। किसान टकटकी लगाए आसमान की तरफ आशा लगाए बैठे है।
विज्ञापन

हर बार प्री मानसून भी एक आध बारिश अच्छी कर देता था। इससे धान रोपाई के लिए लेवा करने में परेशानी नहीं होती थी, लेकिन इस बार न तो प्री मानसून ने साथ दिया और न ही गर्मी कम हो रही है। भीषण गर्मी के चलते खेतों के ट्यूबवेल भी कम प्रभावशाली होते प्रतीत हो रहे है। इस बीच गिरते भूजल स्तर को देखते हुए कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों से धान की सीधी बुवाई करने का आह्वान किया है। किसानों को धान की सीधी बुवाई करके कम पानी में ज्यादा फसल पैदा करने के लिए विभाग जानकारी दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------
बारिश के इंतजार में रोपाई रोकी

किसान जटाशंकर दुबे ने बताया कि इस बार बारिश का इंतजार है। प्री मानसून उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। जिसके चलते धान रोपाई की तैयारियों में देरी हो रही है। हमने भी बारिश के इंतजार में धान रोपाई का काम फिलहाल स्थगित किया हुआ है। लेवा के लिए खेत तैयार करने में बारिश सबसे अहम होती है।


---------
बारिश जल्द होने से सही समय से हो जाएगी धान रोपाई

किसान असलम अजीज ने बताया कि धान रोपाई के तैयारियों के लिए एक अच्छी बारिश बहुत जरूरी है। अगर बारिश सही समय पर हो तो धान की पैदावार के लिए सही रहता है। बारिश अगले कुछ दिन ओर नहीं होती है, तो धान रोपाई का काम काफी लेट हो जाएगा। बारिश जल्द होने से धान रोपाई सही समय से हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed