फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The dream of serving the country remained unfulfilled, but he passed the army recruitment race.

Siddharthnagar News: देश सेवा का सपना अधूरा, सेना भर्ती की दाैड़ में हुआ पास

Sun, 15 Mar 2026 12:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
The dream of serving the country remained unfulfilled, but he passed the army recruitment race.
पैकौली। सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने का सपना संजोए एक युवक की सड़क हादसे में मौत से पूरे गांव में मातम छा गया। परिवार को उम्मीद थी कि एक दिन वह फौजी वर्दी पहनकर घर और गांव का नाम रोशन करेगा, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। सुरौली थाना क्षेत्र के भेड़ा पाकड़ कला निवासी सौरभ यादव उर्फ बाबू (25) पुत्र रमेश यादव सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। वह अब तक पांच बार आर्मी की दौड़ निकाल चुका था, लेकिन हर बार मेरिट लिस्ट में थोड़े अंतर से बाहर हो जाता था। कुछ महीने पहले बनारस में हुई आर्मी भर्ती की मेरिट सूची में उसका नाम आने से चूक गया था। इसके बावजूद उसने उम्मीद नहीं छोड़ी और लगातार लंबी दौड़ की तैयारी करता रहा।
विज्ञापन

सौरभ कई क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा ले चुका था। परिवार को भरोसा था कि जल्द ही उसकी मेहनत रंग लाएगी और नौकरी मिलने से घर की आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
विज्ञापन

बताया जाता है कि वह दो भाई और एक बहन में तीसरे नंबर पर था। बड़ा भाई अभिषेक यादव घर पर रहता है, जबकि पिता रमेश यादव संविदा परिवहन चालक हैं।
शनिवार को सौरभ मऊ से एस आई की परीक्षा देकर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान कपरवार के पास बोलेरो और ट्रैक्टर की भिड़ंत में उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में सौरभ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठे गांव के ही बादल मिश्रा पुत्र छोटेलाल मिश्रा घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां मालती देवी और बहन पूजा यादव दहाड़ मारकर रोने लगीं। गांव के लोग भी इस दुखद घटना से स्तब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed