{"_id":"6ad11389a328fc0a8207fb36","slug":"paddy-procurement-to-take-place-at-73-centres-target-set-at-72000-mt-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-166533-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 73 केंद्रों पर होगी धान खरीद, 72 हजार एमटी लक्ष्य निर्धारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 73 केंद्रों पर होगी धान खरीद, 72 हजार एमटी लक्ष्य निर्धारित
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत किसानों से धान खरीदने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शासन ने इस बार 72 हजार मीट्रिक टन (एमटी) धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए जिले में 73 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर एक नवंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक धान की खरीद की जाएगी। कॉमन धान का समर्थन मूल्य 2441 रुपये और ग्रेड-ए धान का 2461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
जिले में पिछले वर्ष 54 धान क्रय केंद्र बनाए गए थे, जबकि इस बार इनकी संख्या बढ़ाकर 73 कर दी गई है। किसानों की सुविधा के लिए तहसीलवार केंद्र स्थापित किए गए हैं, ताकि उन्हें उपज बेचने के लिए दूर नहीं जाना पड़े। क्रय केंद्र रविवार और राजपत्रित अवकाश को छोड़कर प्रतिदिन सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक खुले रहेंगे।
-- -- --
नौगढ़ में सबसे अधिक 21 क्रय केंद्र
धान खरीद के लिए नौगढ़ तहसील में 21, बांसी में 16, डुमरियागंज में 13, इटवा में 12 और शोहरतगढ़ में 11 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इनमें खाद्य विभाग के 32, पीसीएफ के 20, यूपीपीसीयू के 20 और भारतीय खाद्य निगम का एक केंद्र शामिल है। विभाग की ओर से सभी केंद्रों पर खरीद की व्यवस्था सुनिश्चित करने की तैयारी की गई है। किसानों को अपनी उपज बेचने में परेशानी न हो, इसके लिए उनके नजदीक क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
48 घंटे में किसानों के खाते में पहुंचेगा भुगतान
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि जिले में धान खरीद की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शासन के निर्देश के अनुसार, किसानों से खरीदे गए धान का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में 48 घंटे के भीतर किया जाएगा। किसानों से निर्धारित समर्थन मूल्य पर धान की खरीद की जाएगी।