फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The district will receive 369 million gift

जिले को 369 करोड़ की सौगात मिलेगी

Fri, 14 Oct 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Fri, 14 Oct 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
The district will receive 369 million gift
विकास भवन सभागार में मीडिया से मुखातिब होते डीएम और एसपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी के लोकार्पण समारोह में कपिलवस्तु आगमन पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जिले को 369.03 करोड़ रुपये की सौगात देंगे। वह एक साथ कुल 249 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इनमें 187.20 करोड़ की 128 परियोजनाओं का शिलान्यास होगा, जबकि 181.83 करोड़ रुपये की 121 परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में पत्रकारों से वार्ता में डीएम नरेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि समारोह स्थल पर मुख्यमंत्री 4477 लाख रुपये की लागत से निर्मित पीडब्ल्यूडी 39.25 किमी लंबी 17 सड़कों का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा 39 आंगनबाड़ी केंद्र, 33 सीसी रोड, शोहरतगढ़, बढ़नी, मिठवल, भनवापुर और खुनियांव ब्लाक के लिए एक-एक आईटीआई, दुल्हा सुमाली में राजकीय इंटर कॉलेज, अलीदापुर के मॉडल इंटर कॉलेज, डुमरियागंज में महिला छात्रावास, महामाया पॉलीटेक्निक सिद्धार्थनगर में महिला छात्रावास, राप्ती नदी पर चारईताल-गायघाट मार्ग पर पुल, स्पोर्ट्र्स स्टेडियम के बाउंड्रीवाल, जलनिगम की 28 पेयजल योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन

इन परियोजनाओं पर कुल 187.20 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इनके अलावा 10 करोड़ से निर्मित पीडब्लूडी की सात सड़कों का लोकार्पण होगा। 37 आंगनबाड़ी केंद्र, 33 सीसी रोड, 5 बार्डर एरिया डेवलपमेंट कार्य, 4 पूंजीगत विकास कार्यक्रम, एनआरएचएम के आयुष विंग निर्माण, महामाया पॉलीटेक्निक कॉलेज बांसी, आईटीआई नौगढ़ व आवासीय भवन निर्माण, सीएचसी इटवा में 30 बेड का मैटर्निटी विंग, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन व मसिना खान, इमलिया-बिस्कोहर मार्ग पर बूढ़ी राप्ती नदी पर परसोहन घाट, तेतरी-सोहांस मार्ग पर पिठनी घाट, भड़रिया-बिथरिया-मन्नीजोत पर राप्ती नदी, कोनकटी-तिघरा-भिटिया मार्ग पर राप्ती नदी, दूल्हा-दलदला मार्ग पर कूड़ा नदी के ढपालीपुर घाट पर निर्मित पुल, बृजभूषण तिवारी जिम, बैडमिंटन हॉल व पार्क, जिला चिकित्सालय में क्षय रोग रुग्णालय निर्माण, सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी में विद्युत उपकेंद्र, प्रशासनिक भवन, कला संकाय, अतिथि गृह सहित कुल 121 कार्यों का लोकार्पण करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वार्ता के दौरान एसपी महेंद्र यादव, सीडीओ अखिलेश तिवारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed