{"_id":"69c96e1f6f5c8ecf600b64aa","slug":"the-dilapidated-road-has-become-a-problem-the-medhwa-makraud-road-has-turned-into-a-pit-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-155769-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जर्जर सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों में तब्दील हुआ मेढवा-मकरौड़ मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जर्जर सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों में तब्दील हुआ मेढवा-मकरौड़ मार्ग
Sun, 29 Mar 2026 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़। मेढवा से मकरौड़ गांव जाने वाला मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से आवागमन बेहद मुश्किल हो गया है और आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इस मार्ग से बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे रोजाना शोहरतगढ़ आते-जाते हैं। खराब सड़क के कारण उन्हें सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई बार बच्चे गड्ढों में फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं, जिससे अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय ग्रामीणों धर्मेंद्र, विनय, रोहन और पिंटू ने बताया कि सड़क की मरम्मत के लिए उच्चाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन