फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The death of the young man from being hit by bike

बाइक की चपेट में आने से युवक की मौत

Sat, 25 Feb 2017 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 25 Feb 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
The death of the young man from being hit by bike
हादसे में महिला की मौत के बाद विलाप करती महिलाएं।
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के नौगढ़-महापाली मार्ग के पिपरी गांव के मोड़ के पास शनिवार शाम तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रहे एक युवक को टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मौके पर पहुुंचे आसपास के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। बाइक चालक की हालत गंभीर देखकर उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के महापाली गांव निवासी विनोद गिरि (35) पुत्र रामचंद्र गिरि शनिवार शाम नौगढ़-महापाली मार्ग पर स्थित पिपरी गांव की तरफ पैदल जा रहा था, तभी तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। साथ ही बाइक चालक भी घायल हो गया। आसपास के लोगों ने दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

जहां डॉक्टरों ने विनोद को  मृत घोषित कर दिया। वहीं रसूलपुर गांव निवासी बाइक चालक नौषाद (22) पुत्र अब्दुल्लाह की हालत गंभीर देख गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। इस संबंध थानाध्यक्ष सदर शादाब खान ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed