फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The dead woman received a message about the second dose of the vaccine.

मृत महिला को टीके की दूसरी डोज लगने का संदेश आया

Wed, 16 Feb 2022 10:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 10:32 PM IST
विज्ञापन
The dead woman received a message about the second dose of the vaccine.
मृत महिला को टीके की दूसरी डोज लगने का संदेश आया
विज्ञापन

भनवापुर। जिस महिला का दस माह पहले निधन हो चुका है, उसे कोरोनारोधी वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने का संदेश उसके परिजन के मोबाइल फोन पर आ गया। यह मामला डुमरियागंज नगर पंचायत के लक्ष्मणनगर वार्ड का है। मृत महिला के परिजन ने सीएम पोर्टल पर शिकायत की है।
वार्ड निवासी दुर्गेश श्रीवास्तव ने सीएम के जनसुनवाई पोर्टल पर भेजे शिकायती पत्र में लिखा है कि उनकी माता नागेश्वरी देवी का निधन 28 अप्रैल 2021 को हो गया था। उसके पहले, मार्च 2021 में उन्हें वैक्सीन की पहली डोज लगी थी। 14 फरवरी 2022 को मोबाइल फोन पर उनकी मां को कोरोनारोधी टीके की दूसरी डोज लगाने का संदेश आया तो वह हैरान रह गए।
विज्ञापन

उन्होंने लापरवाही बरतने वाले स्वास्थ्यकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सीएचसी बेंवा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरजी सिंह ने कहा कि उन्हें इस प्रकरण की जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed