फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The darkness of Kaliyuga is dispelled by taking the name of God.

Siddharthnagar News: ईश्वर का नाम लेने से मिट जाता है कलयुग का अंधकार

Tue, 17 Feb 2026 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 17 Feb 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
The darkness of Kaliyuga is dispelled by taking the name of God.
औराताल। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के कैथवलिया ग्राम में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। पहले दिन कथा वाचक विक्रमा प्रसाद मिश्र ने श्रीमद्भागवत कथा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण सात दिनों में किए जाने का विशेष महत्व है। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति, ज्ञान और वैराग्य की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि जो सत, चित और आनंदमय परमात्मा है। उसी में मन को लगाना चाहिए।
विज्ञापन

कथा के दौरान उन्होंने धुंधकारी और गोकर्ण की प्रसंग कथा सुनाते हुए बताया कि श्रीमद्भागवत कथा केवल यजमान ही नहीं बल्कि कथा श्रवण करने वाले सभी जीवों के लिए कल्याणकारी होती है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सूर्य की किरणें संपूर्ण विश्व का अंधकार दूर कर देती हैं, उसी प्रकार श्रीमद्भागवत कथा से मन का अज्ञान और अंत:करण का अंधकार समाप्त हो जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed