फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The dam has not been repaired, villagers are scared of the possibility of tragedy

Siddharthnagar News: बांध की नहीं हुई मरम्मत, त्रासदी की आशंका से सहमे ग्रामीण

Sun, 18 May 2025 11:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
The dam has not been repaired, villagers are scared of the possibility of tragedy
शाहपुर से भोजपुर पर स्थित पेंडारी वा मछिया गांव के बीच बांध पर गैपिंग बरकरार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहपुर। राप्ती नदी के किनारे बसे गांव के लोगों को हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बाढ़ से निजात मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं।
पिछले वर्ष आई बाढ़ में राप्ती नदी किनारे बने शाहपुर-भोजपुर बांध दो स्थानों पर कट गया था। वहीं बांध में कुछ स्थानों पर अभी भी गैप बना है। इसकी अभी तक मरम्मत न होने से बाढ़ से होने वाली त्रासदी की आशंका से ग्रामीण अभी से सहमे हुए हैं।
राप्ती नदी किनारे 40 किमी लंबे शाहपुर-भोजपुर बांध का निर्माण कई वर्ष पहले हुआ। इसमें कई जगहों पर भूमि अधिग्रहण में विवाद होने से अभी भी गैप बना है। वहीं पिछले वर्ष आई बाढ़ के दौरान दो स्थानों पर ओवरफ्लो करते हुए बांध कट गया था, जिसकी भी अभी मरम्मत नहीं हो सकी है। इन कटान वाले स्थानों पर रेगुलेटर लगाने के लिए पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने मांग की थी, लेकिन विभाग की तरफ से इन स्थानों पर न तो मरम्मत कार्य कराया गया है, और न ही रेगुलेटर लगाने की पहल की गई। अब इस वर्ष बाढ़ की आशंका से नदी किनारे बसे गांव के लोग भयभीत हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि बांध की मरम्मत नहीं हुई है, जिससे इस वर्ष बाढ़ से तबाही मचनी तय है। एसडीएम डुमरियागंज डाॅ. संजीव दीक्षित ने बताया कि सिंचाई विभाग को निर्देशित किया गया है कि जहां-जहां क्षतिग्रस्त बांध है, उसकी मरम्मत का कार्य मानसून से पहले 15 जून तक पूर्ण करा लिया जाए। साथ ही नेबुआ रमवापुर के बड़हरा टोला में क्षतिग्रस्त बांध का निर्माण कार्य जल्द शुरु करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed