{"_id":"5824a2a24f1c1b6729b39f0a","slug":"the-current-quota-system-resist-burnt-effigies","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौजूदा आरक्षण व्यवस्था का विरोध, पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौजूदा आरक्षण व्यवस्था का विरोध, पुतला फूंका
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 10 Nov 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थ तिराहे पर आरक्षण के विरोध में पुतला फूंकते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। मौजूदा आरक्षण व्यवस्था के विरोध में छात्रों ने गुरुवार को साड़ी तिराहे पर आरक्षण का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। छात्र नेता अनुराम त्रिपाठी की अगुवाई में छात्रों के समूह ने प्रदर्शन करते हुए एडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि कालाधन व जाली नोट पर लगाम कसने के लिए मोदी सरकार ने पांच सौ व एक हजार रुपये का नोट बंद करने का साहसिक कदम उठाया है। व्यवस्था में क्रांतिकारी परिवर्तन के लिए यह एक बेहतर कदम है।
अब मोदी सरकार से मौजूदा आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की उम्मीद देश को होने लगी है। सभी लोगों का ध्यान रखते हुए, यह काम वही कर सकते हैं। अब समय आ गया है कि आरक्षण को जतिगत न रखकर, आर्थिक आधार पर किया जाए। आरक्षण व्यवस्था में बदलाव के लिए वे लगातार संघर्ष करते रहेंगे। इस दौरान गिरिजेश मिश्र, अंबिका मिश्र, नारायन दत्त तिवारी, धीरज पांडेय, ओमप्रकाश, आकाश मिश्र, दिलीप तिवारी, अमित दुबे, संतोष शुक्ला और अतुल मिश्र आदि मौजूद रहे।