{"_id":"5776ac8f4f1c1b0b7279b382","slug":"the-crowd-began-to-faculty-approval","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राध्यापकों के अनुमोदन के लिए लगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राध्यापकों के अनुमोदन के लिए लगी भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 01 Jul 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में चयन प्रक्रिया को पूरी करते बोर्ड के सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। नए शिक्षण सत्र की शुरुआत से पहले प्राध्यापकों के अनुमोदन की प्रक्रिया पूर्ण कराने के लिए महाविद्यालय संचालक जोर-शोर से लगे हुए हैं। सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को करीब दो दर्जन कॉलेज इस प्रक्रिया में शामिल हुए। समिति के समक्ष उपस्थित होकर शिक्षकों के अनुमोदन की प्रक्रिया में हिस्सा लिया।
उप कुलसचिव महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सभी संबद्ध कॉलेजों को निर्देशित किया गया था कि नया शिक्षण सत्र आरंभ होने से पूर्व प्राध्यापकों के अनुमोदन की प्रक्रिया पूरा करा लें। ऐसा न करने पर संबन्धित पाठ्यक्रम में प्रवेश नहीं लेने दिया जाएगा। इसी के तहत अब तक 70 प्रतिशत कॉलेजों ने प्राध्यापकों के अनुमोदन की प्रक्रिया पूरी करा ली है।
शुक्रवार को अमृत लाल महाविद्यालय उसका बाजार, रामसहाय सिंह कन्या महाविद्यालय महरीपुर बस्ती, समय जीएचएस डिग्री कॉलेज संतकबीरनगर, पं.राजन महिला डिग्री कॉलेज पचपेडिय़ा, कल्पा देवी रामदेव बालिका महाविद्यालय संतकबीरनगर, वंशबहादुर पाल स्मारक महाविद्यालय बस्ती के संचालक प्राध्यापकों की टीम के साथ यूनिवर्सिटी परिसर में उपस्थित हुए।