{"_id":"69f125b400ea521abd0cba00","slug":"the-crooks-snatched-the-gold-locket-from-the-woman-and-fled-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-157335-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: महिला से सोने का लॉकेट छीनकर भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: महिला से सोने का लॉकेट छीनकर भागे बदमाश
Wed, 29 Apr 2026 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 29 Apr 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
चिल्हिया। थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर सोमवार शाम करीब सात बजे एक महिला से सोने का लॉकेट छीनकर बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश भाग निकले। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, सेमरियावां गांव निवासी उर्मिला पत्नी विजय कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह सोमवार शाम पैदल घर लौट रही थीं। कंचनपुर-चिल्हिया मार्ग पर कपिया चौराहा के पास पहुंचते ही पीछे से आए बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उनके गले से सोने का लॉकेट तोड़कर छीन लिया। शोर मचाने तक बदमाश तेज रफ्तार से मौके से भाग निकले।
घटना के बाद आसपास के ग्रामीण इलाकों में भय का माहौल बन गया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों खंगालकर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।