फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The coronation of Lord Rama brought joy.

Siddharthnagar News: श्रीराम के राज्याभिषेक से छा गई खुशियां

Mon, 16 Feb 2026 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 16 Feb 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
The coronation of Lord Rama brought joy.
शाहपुर। क्षेत्र के धनोहरी गांव में चल रहे रामलीला का शनिवार रात राम के राज्याभिषेक के साथ समापन हो गया। स्थानीय कलाकारों को ग्रामीणों ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

10 दिवसीय रामलीला के अंतिम दिन मंचन में कलाकारों ने दिखाया कि रावण वध के बाद भगवान राम सुग्रीव, जामवंत, हनुमान आदि के साथ अयोध्या पहुंचते हैं। प्रभु के आगमन की खुशी में अयोध्यावासी घी के दीपक जलाते हैं। भगवान राम, सीता व लक्ष्मण को अयोध्या में देख महाराज भरत के नयनों से आंसू फूट पड़ती है। रामलीला के मंचन के दौरान भरत ने भगवान राम से कहा कि भैया अयोध्या के लिए यह बड़ा शुभ दिन है। आपके चरण यहां पड़ते ही फिर से चहुंओर उमंग है।
विज्ञापन

इसके बाद कुल गुरु वशिष्ठ ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत भगवान राम का राज्याभिषेक कराया। इस दौरान ग्रामीणों ने भगवान राम की स्तुति करने के साथ ही आरती उतारी। दर्शकों के जयकारों से पंडाल गूंज उठा। इस दौरान वीरेंद्र मणि, नीरज मणि त्रिपाठी, सहज राम, जगराम,मनोहर आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed