फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The cooks fired from the school complained to the DM

Siddharthnagar News: स्कूल से निकाली गई रसोईयों ने डीएम से की फरियाद

Tue, 18 Jul 2023 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 18 Jul 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
The cooks fired from the school complained to the DM
सिद्धार्थनगर। बांसी तहसील क्षेत्र के जनता इंटर कॉलेज असिधवा में कार्यरत दो रसोईयों ने प्रधानाचार्य पर बिना कोई सूचना के स्कूल से निकालने की डीएम से शिकायत की है। एक महिला विधवा तो दूसरी महिला बहुत गरीब है। आय का कोई अन्य स्रोत न होने के कारण उन लोगों के सामने परिवार चलाना कठिन हो गया है। लोगों ने जांच कराकर कॉलेज प्रबंधन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए फिर से कार्य करने की अनुमति देने की मांग की है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी को मंगलवार को दिए मांगपत्र में रसोईयों ने बताया कि जनता इंटर कॉलेज असिधवा में सोनमती लगभग 15 वर्ष से तो निरही छह वर्ष से बच्चों के लिए भोजन बनाने का कार्य करती आ रही हैं। समय से कॉलेज पहुंचकर कार्यों का निर्वहन करती रहती थीं। 14 जुलाई को कार्य करने स्कूल पहुंची तो प्रधानाचार्य ने कार्य करने से मना करते हुए कहा रसोईया पद से हटा दिया गया है। जबकि विद्यालय प्रबंधन की तरफ से नौकरी से हटाने के संबंध में कोई नोटिस भी नहीं दिया गया। स्कूल से निकालने के बाद वह और उनका परिवार बेसहारा हो गया है। आमदनी का दूसरा कोई व्यवस्था न होने से भुखमरी के कगार पर आ गई हैं। रसोईयों ने जांच करवाकर विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ कार्यवाही करने और उन्हें फिर से कार्य करने के लिए आदेशित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed