फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The constable said, give me 40 thousand rupees and I will settle the matter.

Siddharthnagar News: सिपाही बोला, 40 हजार दो रफा-दफा करा दूंगा मामला

Fri, 03 Apr 2026 12:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
The constable said, give me 40 thousand rupees and I will settle the matter.
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के शेरवां बभनौली गांव का टेंपो चालक थाने के एक सिपाही के उत्पीड़न से इन दिनों काफी परेशान है। आरोप है कि सिपाही लेनदेन के एक प्रकरण में चालक से 40 हजार रुपये की मांग कर रहा है।
विज्ञापन

सिपाही का कहना है कि रुपये देने पर मामला रफा-दफा कर दूंगा। यह कहकर उसे काफी दिनों से परेशान कर रहा है। सिपाही के रवैए से परेशान होकर चालक अंत में एसपी संजीव सुमन के पास पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

टेंपो चालक का कहना है कि सिपाही रुपये के लिए एकदम मेरे पीछे पड़ गया है। जबकि जिससे मेरे लेनदेन का मामला है वह चुकता हो गया है। उसकी डायरी भी मेरे पास है। खुखुंदू क्षेत्र के शेरवां बभनौली गांव निवासी रामनरायण चौहान का कहना है कि खुखुंदू चौराहे पर एक गिट्टी व बालू के दुकानदार से उसने करीब 10 माह पहले एक लाख रुपये कर्ज मांगा था। जिस पर दुकानदार ने उसे 90 हजार रुपये दिए थे। रुपये लेनदेन के दौरान दुकानदार और उसके बीच रोजाना चार सौ रुपये देने की बात तय हुई। दुकानदार को वह रोजाना चार सौ देता था और अपने डायरी पर चढ़ाता था। हमारे बीच जो लेनदेन था वह खत्म हो गया। सारा कर्ज वह दे चुका हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, जब दुकानदार की मौत हो गई है तो उनके बेटा थाने में जाकर उसके खिलाफ रुपये बकाया का प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद से करीब एक माह से लगातार सिपाही उससे 40 हजार रुपये मांग रहा है। जब उसने रुपये देने में असमर्थता जताई तो वह प्रताड़ित करने लगा है। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कर इसकी रिपोर्ट एसपी को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed