फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The Christian community was immersed in the celebration of the birth of Lord Jesus.

Siddharthnagar News: प्रभु यीशु के जन्म के जश्न में डूबे रहे मसीही समुदाय के लोग

Thu, 25 Dec 2025 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
The Christian community was immersed in the celebration of the birth of Lord Jesus.
उसका क्षेत्र के कटका स्थित चर्च पर क्रिसमस डे पर प्रार्थना करते लोग।
इसंवाद न्यूज एजेसी
विज्ञापन

डुमरियागंज। प्रभु ईसा मसीह के जन्मदिवस की याद में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार ईसाई समुदाय के लोगों ने बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाया। लोगों ने एक दूसरे को मैरी क्रिसमस कहा और केक खिलाकर खुशी का इजहार किया।
डुमरियागंज क्षेत्र के हल्लौर स्थित सेंट थॉमस हाईस्कूल के प्रांगण में स्थित चर्च में बुधवार की मध्य रात्रि विशेष प्रार्थना की गई। क्रिसमस पर प्रभु यीशु के जन्मदिवस को लेकर विशेष रूप से प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान विद्यालय परिसर में आकर्षक क्रिसमस ट्री सजाया गया। जहां प्रभु ईसा मसीह के जीवन से जुडे़ पहलुओं को सजीव ढंग से झांकी सजाई गई थी। वहां की गई रंगबिरंगी लाइट से स्टार की सजावट लोगों को आकर्षित कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान फादर साजी, सिस्टर स्नेहलता, रीना, रोमा, सिस्टर यशोदा, सिस्टर सूफिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed