फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The candle wreath March

कैंडल मार्च कर दी शहीदों को श्रद्धांजलि

Wed, 13 Apr 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Wed, 13 Apr 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
The candle wreath March
कैंपस में कैंडल मार्च - फोटो : amar ujala
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बुधवार की देर शाम नगर में कैंडल मार्च निकाला। जलियावाला बाग हत्याकांड में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मातृभूमि की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन

नगर मंत्री सौरभ त्रिपाठी की अगुवाई में सिद्धार्थ तिराहे पर कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाया। विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक शिवशक्ति शर्मा ने कहा कि 13 अप्रैल 1919 को अमृतसर के जलियावाला बाग में स्वतंत्रता की मांग को लेकर एकत्रित हुए लोगों पर ब्रिटिश जनरल डायर ने गोलियां बरसाकर हजारों लोगों की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

निहत्थे महिलाओं-पुरुषों व बच्चों की जान लेने वाले जनरल डायर  के कृत्यों से पूरा बाग लहूलुहान हो गया था। हत्याकांड में मारे गए शहीदों को विद्यार्थी परिषद नमन करता है। मातृभूमि की रक्षा के लिए परिषद का हर कार्यकर्ता सभी कुर्बानी देने को तत्पर है। जुलूस में शनि सिंह, रविशंकर गुप्ता, ऋषिकेश पांडेय, नगर उपाध्यक्ष अगम श्रीवास्तव, राहुल त्रिपाठी, प्रदीप विश्वकर्मा, मौहसीन अफजल, विकास वर्मा, नगर अध्यक्ष शशांक सिंह, राजू यादव, छात्रसंघ अध्यक्ष संदीप जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed