फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The bus coming from Maha Kumbh entered the shop, the house shook

Siddharthnagar News: कार और बोलेरो की टक्कर, दो घायल

Thu, 20 Feb 2025 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
The bus coming from Maha Kumbh entered the shop, the house shook
भारतभारी क्षेत्र के जबजौवा में आमने-सामने की टक्कर में क्षतिग्रस्त वाहन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भारतभारी। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के जबजौवा में बृहस्पतिवार की सुबह कार और बोलेरो में आमने- सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में कार में बैठे दो लोग घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवां पहुंचाया गया। जहां से बस्ती जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बृहस्पतिवार को सुबह लगभग 7:00 बजे प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर श्रद्धालु आ रहे थे। अभी कार सवार डुमरियागंज थाना क्षेत्र के जबजौवा पहुंचे थे कि डुमरियागंज की तरफ से आ रही बोलेरो की आमने-सामने टक्कर हो गई।
विज्ञापन

श्रद्धालु बढ़नी बाजार के विजय बहादुर, गणेश कुमार, संतोष कुमार परिवार के साथ प्रयागराज कुंभ नहाने गए थे। वापस आते समय सुबह डुमरियागंज की तरफ से जा रही बोलेरो और कार की टक्कर में विजय कुमार (55) और गणेश (69) को गंभीर चोट आई है। इसमें दोनों का पैर टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने घायलों को बेवां सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बस्ती रेफर कर दिया। बाकी परिजन को हल्की- चोट के चलते उपचार कर घर भेज दिया। डुमरियागंज थाना के एसआई शिवकुमार यादव मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
इस संबंध में डुमरियागंज थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली, मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed