फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The bread-daughter of Nepal to strengthen ties

नेपाल से रोटी-बेटी का संबंध मजबूत करें

Thu, 25 Aug 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 25 Aug 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
The bread-daughter of Nepal to strengthen ties
करसोग उपमंडल की बखरौट पंचायत में भांग उखाड़े पंचायत प्रतिनिधि व स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला
परसा/सिद्धार्थनगर। तुलसियापुर चौराहा पर स्थित पं. बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में चल एसएसबी के पांच दिवसीय वृहद सामाजिक चेतना अभियान का गुरुवार को समापन हुआ। स्वच्छता, शिक्षा, सुरक्षा सहित अन्य सामाजिक मुद्दों के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए समाज निर्माण में सक्रिय भागीदारी को प्रेरित किया। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन

समापन समारोह के मुख्य अतिथि नेपाल के पूर्व मंत्री हृदेश त्रिपाठी ने कहा कि नेपाल व भारत के मध्य संबंध की नींव दोनों देशों की जनता ने डाला है। दोनों देशों के मध्य खुली सीमा बिना संधि के है। इसका कारण है कि हमारे बीच रोटी-बेटी का संबंध है।
विज्ञापन

इस संबंध को मजबूत करने की जिम्मेदारी दोनों देशों की जनता की है। उन्होंने कहा कि जब एसएसबी की तैनाती सीमा पर हुई तो लोगों को लगा कि दोनों देशों के मध्य तनाव है, लेकिन एसएसबी ने अपने सामाजिक कार्यों से न सिर्फ इस संदेह को खत्म कर दिया, बल्कि जनसमर्थन भी पा रही है। विशिष्ट अतिथि नेपाल के ही पूर्व मंत्री ईश्वर दयाल मिश्र ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से दोनों देशों के बीच मित्रता और प्रगाढ़ होगी। दोनों देशों की सुरक्षा में लगी सुरक्षा एजेंसियों को इस प्रकार के सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़नी नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रामनरेश उपाध्याय ने कहा कि तत्कालिक समस्याओं को लेकर समाज में जागृत लाने का एसएसबी का प्रयास सराहनीय है। एसएसबी के प्रचार अधिकारी ओपी साहू ने कहा कि जब से एसएसबी भारत-नेपाल की सीमा पर तैनात हुई है, तब से सीमा पर तस्करी, चोरी जैसे अपराधों में कमी आई है।
एसएसबी 50वीं वाहिनी के कार्यवाहक सेनानायक जनार्दन मिश्र ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर पं. बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सेक्रट हट्र्स पब्लिक स्कूल बढ़नी, सेंट ज्यूड्स स्कालर्स बढ़नी व एसएसबी के जवानों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, लूंगी डांस, भांगड़ा, डोंगरा डांस, पिंगा थपोरी नृत्य, राजस्थानी डांस, भोजपुरी गीत, नेपाली नृत्य आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर नेपाली अभिनेता श्याम मिश्र ने गीत गाकर लोगों का मनोरंजन किया।

इस अवसर पर मंगल प्रसाद गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह, एसएसबी सहायक सेनानायक गौरव सिंह, सभासद सतीश शर्मा, अनुपम शुक्ल, केपी सिंह, रामअचल तिवारी, प्रबंधक युधिष्ठिर शुक्ल, शैलेंद्र पांडेय, श्याम सुंदर चौधरी, बालाजी चौधरी, राहुल सिंह, कैलाश गुप्ता, ओमप्रकाश भुज, साहिबे आलम, राजन श्रीवास्तव, राजन उपाध्याय, विनय शुक्ल, अजय गुप्ता, भोला मास्टर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed