Siddharthnagar: भैंस नहलाने गए बालक की बूढ़ी राप्ती में डूबकर मौत, गांव में मचा हड़कंप
सुबह साढ़े सात बजे के करीब कुछ ग्रामीणों ने बालक का शव बसंतपुर-बुड्ढीखास गांव के के पास देखा तो शोर मचाया। शोर सुन मौके पर एसओ विद्याधर कुशवाहा, एसआई अनिल कुमार व बालक के परिवारीजन पहुंचे गए और बालक के शव को नदी से बाहर निकाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के इमिलिया गांव के पास से राप्ती नदी में शुक्रवार को भैंस नहलाने गए बालक की डूबकर की मौत हो गई। शनिवार सुबह घटनास्थल से कुछ ही दूर पर उतराता हुआ शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मौत की खबर मिलने के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
क्षेत्र के इमिलिया गांव निवासी राम प्रकाश मौर्या (10) शुक्रवार शाम पांच बजे के हमउम्र साथियों के साथ अपनी भैंस को नहलाने के लिए गांव के पास बूढ़ी राप्ती नदी के भियुरा घाट पर गया था। भैंस को नहलाते वक्त अचानक वह गहरे पानी में चला गया। वह नदी में डूबने लगा। इस बीच उसके साथियों ने भी ध्यान नहीं दिया। साथियों ने जब उसे ढूंढा तो वह दिखा नहीं। किसी अनहोनी की आशंका के चलते बच्चों ने परिवारीजनों को जानकारी दी।
कुछ देर बाद परिवारीजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और इसकी जानकारी बिस्कोहर चौकी पुलिस के साथ त्रिलोकपुर थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलने पर एसआई अनिल कुमार अपने सहयोगियों के सााि घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ नदी में उतरकर बालक की तलाश करने लगे। रात में बालक का पता नहीं चला। एसओ त्रिलोकपुर की सूचना पर शनिवार सुबह एनडीआरएफ कंपनी की टीम गोरखपुर से पहुंची और बालक की तलाश शुरू कर दी।
सुबह साढ़े सात बजे के करीब कुछ ग्रामीणों ने बालक का शव बसंतपुर-बुड्ढीखास गांव के के पास देखा तो शोर मचाया। शोर सुन मौके पर एसओ विद्याधर कुशवाहा, एसआई अनिल कुमार व बालक के परिवारीजन पहुंचे गए और बालक के शव को नदी से बाहर निकाला। अपने पुत्र का शव देखकर पिता राम प्रकाश मौर्य, मां ज्ञानमती व बड़ा भाई राम स्वरूप दहाड़े मारकर रोने लगे। एसओ ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।