फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The body was taken out from the grave for post-mortem after a month.

Siddharthnagar News: पोस्टमार्टम के लिए कब्र से एक माह बाद निकाला गया शव

Thu, 12 Jun 2025 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
The body was taken out from the grave for post-mortem after a month.
तुलसियापुर। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के चेतिया मार्ग पर 12 मई को जम्हिरिया गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। परिजनों के आग्रह पर डीएम ने एक माह बाद लाश को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने का निर्देश दिया था। इसके बाद बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार की मौजूदगी में लाश को कब्र से निकाला गया।
विज्ञापन

ढेबरूआ थाना क्षेत्र के अहिरौला गांव निवासी चंदमणि पासवान (25) पुत्र राजू पासवान 12 मई को अपनी भाभी को मायके चेतिया बाजार के पास छोड़ने गया था। जम्हिरिया गांव के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे सीएचसी शोहरतगढ़ भेजा।
विज्ञापन

जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां 13 मई की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए लाश का अंतिम संस्कार कर दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed