{"_id":"5f1c60ea8ebc3e9fb73436f3","slug":"the-body-of-a-married-woman-found-hanging-from-the-roof-siddharthnagar-news-gkp3594753154","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत के कुंडे से लटकता मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत के कुंडे से लटकता मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन

शोहरतगढ़/पकड़ी। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के कोइरीडीहा में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। उसकी लाश कमरे में फंदे से लटकती मिली। परिजनों की सूचना पर शनिवार सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोइरीडीहा गांव निवासी उमेश ने शोर मचा कर गांव वालों को बताया कि उसकी पत्नी पुष्पा देवी (25) ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। उमेश के अनुसार पुष्पा ने शुक्रवार रात किसी समय फांसी लगाई। शनिवार सुबह साढ़े छह बजे पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक पकड़ी बाजार में रहने वाली पुष्पा देवी का विवाह 2014 में कोईरीडीहा के उमेश से हुआ था। सात साल बीतने के बाद भी दंपति की कोई संतान नहीं है। एसओ शोहरतगढ़ राम आशीष यादव ने बताया कि मृतका पुष्पा देवी के मायके वालों ने किसी भी कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया है।