{"_id":"69efacf4bdd69a16900228f8","slug":"the-body-of-a-laborer-who-had-gone-to-a-wedding-was-found-among-mattresses-in-a-pickup-truck-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-157317-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: शादी समारोह में गए मजदूर का पिकअप में गद्दों के बीच मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: शादी समारोह में गए मजदूर का पिकअप में गद्दों के बीच मिला शव
Tue, 28 Apr 2026 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
भनवापुर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव निवासी मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह शादी समारोह में गया था। उसका शव पिकअप वाहन में गद्दे के बीच मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव निवासी करीब 45 वर्षीय रामदेव, डुमरियागंज नगर के संगम रोडलाइट में मजदूरी का काम करता था।
25 अप्रैल को वह त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बुढऊ गांव में शादी समारोह में लाइट लगाने के लिए गया था। काम पर जाने से पहले उसने घर वालों को इसकी जानकारी दी थी।
शनिवार की शाम उसकी बेटी गोल्डी ने अपने पिता से फोन पर बात भी की थी। रविवार शाम जब गोल्डी ने दोबारा फोन किया तो किसी अन्य व्यक्ति ने फोन उठाकर कहा कि अभी बात करा रहे हैं। इसके बाद फोन नहीं उठा। काफी प्रयास के बाद देर रात किसी अन्य व्यक्ति ने फोन उठाकर बताया कि रामदेव की तबीयत खराब है और वह अस्पताल में भर्ती हैं
विज्ञापन
सूचना मिलने पर परिजन बुढऊ गांव पहुंचे, लेकिन वहां रामदेव नहीं मिला। लोगों से पूछताछ करने पर भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली। जब परिजन सामान लादने वाले पिकअप वाहन के पास पहुंचे तो देखा कि रामदेव गद्दे के बीच लिटाया गया है। उसे उठाने की कोशिश की गई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है।
परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने रामदेव का मोबाइल मांगा तो उसमें से कॉल डिटेल डिलीट कर दी गई थी और सिम भी तोड़ दिया गया था, जिससे संदेह और गहरा गया है। परिजन शव को घर ले आए। सूचना मिलने पर डुमरियागंज पुलिस सिरसिया गांव पहुंची और मृतक के परिजनों से पूछताछ शुरू की।
इस संबंध में त्रिलोकपुर थानाध्यक्ष चंद्रकांत पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। परिजन कभी हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कह रहे हैं तो कभी आपसी सुलह-समझौते की। मामले की जांच की जा रही है।