फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The bodies were sent for DNA test sample

डीएनए जांच के लिए भेजा गया शव का नमूना

Wed, 06 Jul 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ,सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला ,सिद्धार्थनगर Updated Wed, 06 Jul 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
The bodies were sent for DNA test sample
रक्त के नमूने ‌ - फोटो : अमर उजाला
 बांसी कोतवाली क्षेत्र के फजीहतवा नाले के पास  से 13 जून को मिली अज्ञात युवती की अधजली लाश गोल्हौरा थाना क्षेत्र के रमीटकरा गांव निवासी नंदिनी की थी। उसकी मां शंखमति ने शव के पास से मिले कपड़े के अवशेष देखकर यह आशंका जताई है। हालांकि इसकी पुष्टि के लिए पुलिस डीएनए जांच का सहारा ले रही है। बुधवार को महिला के शव के नमूने लेकर डीएनए जांच को भेजे गए। मृतका के नाखून के टुकड़ों से महिला के डीएनए का मिलान कराया जाएगा। 
विज्ञापन

शव की शिनाख्त करने वाली महिला शंखमति ने बताया कि उसकी बेटी नंदिनी चर्म रोग से पीड़ित थी। इलाज के लिए अक्सर जिला अस्पताल आती रहती थी। 11 जून को भी वह सुबह 6 बजे घर से अस्पताल के लिए निकली, उसके बाद नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद कोई सुराग न मिलने पर उसने गोल्हौरा थाने में बेटी के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी बीच बांसी बाजार के एक परिचित दर्जी ने जून को किसी युवती के अधजले शव मिलने की जानकारी दी। इसके बाद वह थाने पहुंची तो पुलिस ने शव के पास से मिले वैसे ही कपड़े दिखाए जैसे नंदिनी पहनकर घर से निकली थी। महिला के संदेह के आधार पर पुलिस ने शव के शिनाख्त के लिए डीएनए जांच की प्रक्रिया शुरू करा दी है। बुधवार को महिला को जिला अस्पताल लाया गया। यहां उसके ब्लड का नमूना लेकर जांच को भेजा गया। बांसी सीओ डीएन त्रिपाठी ने बताया कि महिला के संदेह के आधार पर डीएनए जांच की प्रक्रिया शुरू कराई गई है। मृतका के नाखून से डीएनए का मिलान होगा। रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि शव वाकई नंदिनी का ही था या किसी अन्य का। फिलहाल इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed