Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The bier of both the teenagers rose together.. tears came out from every eye.

Siddharthnagar News: एक साथ उठी दोनों किशोरों की अर्थी.. हर आंख से निकला आंसू

Fri, 31 May 2024 03:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 31 May 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
The bier of both the teenagers rose together.. tears came out from every eye.

विज्ञापन
एक साथ डूबे थे दोनों किशोर और साथ जली चिता

दोनों किशोरों की मौत से गांव में मातम, कई घरों में नहीं जले चूल्हे

डूबने से मिलने तक 22 घंटे दिन रात तलाशते रहे ग्रामीण

रात में भी जारी रहा खोजबनी, शाम को एक घंटे बाद लौट गई थी एसडीआएफ, भोर में ग्रामीणों ने जाल से निकला

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर/पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के जखौलिया गांव में बृहस्पतिवार को उस वक्त चीख-पुकार उठने लगी, जब बानगंगा नदी में डूबे दोनों किशोरों का शव मिला। गांव से एक साथ दोनों की अर्थी उठी तो हर किसी की आंखें नम हो गई हैं। एक साथ दोनों डूबे थे, एक साथ लाश मिली और अगल-अगल चिता बनाकर दोनों को उसी घाट पर जलाया गया। यह दृष्य देखकर गांव में नहीं पड़ोस के गांव के लोग भी रो पड़े। एक साथ दो मौत के बाद से गांव में मातम का माहौल छाया हुआ है। गम की वजह से अधिकांश घरों में चूल्हे तक नहीं जले। बताया जा रहा है कि एसडीआरएफ की टीम बुधवार शाम को तलाश करके चली गई थी। जबकि ग्रामीण रात में भी तलाश करते रहे। पूरे 22 घंटे तलाश के बाद लाश मिली।

क्षेत्र के जखौलिया गांव निवासी अखिलेश (13) पुत्र दशरथ व अखिलेश (14) पुत्र रामतीरथ यह दोनों किशोर बुधवार को भैंस चराने दोस्तों के साथ बानगंगा नदी बैदौली घाट पर नदी में नहाने गए थे। नहाते समय इन दोनों का पैर फिसला गया और यह गहरे पानी में चले गए और डूब गए थे। स्थानीय गोताखोर एवं गांव के लोगों की सहायता से लाश को खोजने में लोग जुट गए थे पर काफी खोजबीन के बाद भी इन दोनों का कहीं पता नहीं चल सका था। बृहस्पतिवार की सुबह स्थानीय गोताखोर एवं गांव के लोगों की सहायता से जाल से लाश को 22 घंटे बाद पानी से बाहर ढूंढ निकाला गया। परिजन इन दोनों की लाश को लेकर अपने घर जखौलिया चले आए। लाश के घर पहुंचे ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। परिजन लाश का पीएम करना नहीं चाह रहे थे। परिजनों के आग्रह पर पुलिस ने पंचनामा बनाकर लाश को परिजनों को सौंप दिया। परिजन इन दोनों किशोरों की लाश को बानगंगा नदी बैदौली घाट पर एक साथ उनकी चिता को जलाकर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में शोहरतगढ़ थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया कि 22 घंटे बाद लाश को ढूंढकर पानी से बाहर निकाला गया। शव का पंचनामा कराकर शव को उनके परिजनों को साैंप दिया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार संजय राय, कानगो रामचंदर, हल्का लेखपाल मो. मुस्ताक अहमद, राजेश कुमार, विजय सिंह, प्रधान वीरेंदर कुमार जायसवाल, सुनील जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

रात में नदी पर जमे रहे लोग, चलती रही तलाश

दोनों किशोरों को डूबने के बाद से ही परिवार और ग्रामीण नदी में पहुंच गए थे। पूरी रात गांव के अधिकांश लोग घटना स्थल पर मौजूद रहे। रात में भी तलाश करते रहे। एसडीआरएफ की टीम देर शाम को आई थी। लेकिन एक घंटे बाद चली गई थी। पर गांव के लोग हिम्मत नहीं हारे और ढूंढते रहे और सुबह लाश मिली।

---

एक साथ डूबे और आसपास मिली लाश

दोनों किशोर एक साथ आने के बाद घूमने के लिए निकले थे। एक साथ नहाते समय डूब गए। एक साथ ही दोनों की लाश मिली और एक साथ अर्थी उठी और आगे पीछे नदी पर पहुंचे। अगल-बगल दोनों की चिता बनी और फिर जलाया गया। एक साथ अर्थी उठी तो हर किसी की आंखें नम हो गईं। पूरा गांव रो पड़ा। गांव का हालात यह था कि अधिकांश लोगों के घरों में शाम और सुबह दोनों टाइम चूल्हा नहीं जला। हर कोई इस मौत से दुखी था।


---

दिल्ली में अलग-अलग जगह रहकर काम करते थे

रामतीरथ दिल्ली में छोले भटूरे की रेडी लगाकर अपना रोजी रोटी का काम करते हैं। वह अभी एक सप्ताह पहले अपने परिवार के साथ घर पर घूमने के लिए आये थे। दूसरा दशरथ दिल्ली में रहकर शादी पार्टी में हलवाई का काम करते हैं। यह भी एक सप्ताह पहले अपने परिवार के साथ गांव घूमने आये थे, यह लोग फिर वापस दिल्ली जाने की तैयारी में थे। पर होनी को कौन टाल सकता ईश्वर को यह सब मंजूर नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed