{"_id":"67bb5b4d47dd111dc0065cf3","slug":"the-audience-was-mesmerized-by-watching-the-live-staging-of-sita-swayamvar-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-132971-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सीता स्वयंवर का सजीव मंचन देख मुग्ध हुए दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सीता स्वयंवर का सजीव मंचन देख मुग्ध हुए दर्शक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बर्डपुर। क्षेत्र के ग्राम सभा महुअरवा में शनिवार को रुद्र महायज्ञ में कलाकारों ने सीता स्वयंवर का सजीव मंचन किया। धनुष भंग होते ही जय श्रीराम के नारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। परशुराम-लक्ष्मण संवाद सुनकर दर्शक भाव विभोर हो गए। इस अवसर पर कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही ने पहुंच कर पूजन किया।
विधायक ने कहा कि समाज में धार्मिक अनुष्ठान होते रहना चाहिए। जिससे हमें समाज में फैल रही बुराइयों से बच सके और अपने परिवार को बेहतर संस्कार दे सके। रुद्रनाथ राय ने कहा कि यज्ञ में राजा जनक ने अपनी सुपुत्री जानकी की विवाह के लिए भव्य स्वयंवर का आयोजन किया है। उनका प्रण है कि जो योद्धा भगवान शिव का धनुष तोड़ेगा। उसी के साथ पुत्री जानकी का विवाह करेंगे।