{"_id":"6670c5b0205685aca30db3c7","slug":"the-attacker-is-knowledgeablehe-attacked-at-such-a-place-that-it-can-lead-to-death-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-119224-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: हमलावर है जानकार...ऐसे जगह किया वार जिससे हो जाए मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: हमलावर है जानकार...ऐसे जगह किया वार जिससे हो जाए मौत
Tue, 18 Jun 2024 04:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 18 Jun 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गले और पेट में छह जगह किया है वार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई बात
36 घंटे बाद भी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची पुलिस
खेसरहा थाना क्षेत्र के कठमोरवा गांव में हुई वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। खेसरहा थाना क्षेत्र के कठमोरवा गांव में हुई वृद्ध महिला की हत्याकांड में 36 घंटे के बाद भी पुलिस इस निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा पाई है कि कत्ल क्यों हुआ। कौन वृद्ध महिला को मार सकता है, उससे किसे फायदा और किसको नुकसान हो सकता है। पीएम रिपोर्ट की बात करें तो पुलिस के मुताबिक छह जख्म मिले हैं। सभी वार ऐसे थे कि जिसमें जान बचने की संभावना कम रहती है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि कातिल को यह पता था कि शरीर के किसी अंग पर वार करना खाली नहीं जाएगा। वहीं, पुलिस की अन्य टीमें मामले की छानबीन कर रही हैं। सर्विलांस के जरिए देखा जा रहा है कि उस रेडियस में कौन मोबाइल कितनी देर तक एक्टिव था। फिलहाल अबूझ पहेली जैसे दिखने वाले इस हत्याकांड से हर कोई हैरत में है।
क्षेत्र के काठमोरवा गांव निवासिनी अनारकली (65) पत्नी हरिलाल शर्मा की शनिवार रात उस वक्त बेहरमी से हत्या कर दी गई, जब वह बरामदे में अकेली सोई हुई थीं। सुबह उन्हें खून से लथपथ हाल में पाया गया। सनसनी फैला देने वाली इस घटना से न सिर्फ परिवार और पड़ोसी सोचने पर विवश हो गए है। बल्कि पुलिस के लिए यह हत्याकांड चुनौती बनकर सामने आ गया। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घटना स्थल की बारीकी से जांच हुई।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट गहरे जख्म से मौत की बात सामने आई है। कुल छह घाव के निशान पाए गए हैं। किसी नुकीले हथियार जैसे चाकू और उससे मिलते जुलते हथियार से हमला किया गया हो। लेकिन एक बात यह स्पष्ट हो गई है कि कत्ल करने वाला जानकार है। क्योंकि उसने जो भी वार किया है शरीर के ऐसे हिस्से पर है, जहां गहरी चोट के बाद मौत होना लगभग तय होता है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि सधे हुए व्यक्ति ने इस कांड को अंजाम तक पहुंचाया है। मौत के बाद से बेटा और पड़ोसी सोचने पर विवश हैं किसने और क्यों किया। जब किसी से कोई दुश्मनी ही नहीं थी। इस संबंध में एसओ खेसरहा रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम लगी है। हर पहलुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही किसी नतीजे पर पहुंच जाएगी और मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस की कई टीमें अलग-अलग कर रही काम
अनसुलझे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए एसपी ने थाने के अलावा एसओजी और अन्य टीमों को लगाया है। सूत्रों की माने तो पुलिस घटना स्थल के 100 मीटर के रेडियस में उस वक्त एक्टिव मोबाइल फोन के बारे में जानकारी ली जा रही है। यह देखा जा रहा है कि कौन मोबाइल आधा से एक घंटा तक उस एरिया में एक्टिव था। इसके बाद दूर चला गया या फिर बंद कर दिया गया। इसके जरिए भी कातिल तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
कुछ ऐसा देखा, जिसे छुपाने के लिए रास्ते से हटा दिया
बेटों से अच्छे संबंध थे। देवर से भी अनारकली के अच्छे संबंध थे। दोनों परिवार मिल जुलकर रहते थे। कभी विवाद नहीं होता था। जमीन से जुड़ा कोई विवाद था ही नहीं। लूट करने की नीयत से कोई आता तो सामन ले जाता दरवाजा तोड़ता। इसमें एक भी वजह नहीं है, जहां से हत्या की नौबत आए। जानकारों की माने तो अनारकली ने कुछ ऐसा देख लिया था, जिसे कातिल को नुकसान होता। वह उसी को छिपाने के लिए ऐसा कर दिया। क्योंकि ऐसे अनसुलझे मामले में आखिरी वक्त में यह बात सामने आती है।
यह है घटनाक्रम
क्षेत्र के कठमोरवा गांव निवासी अनारकली खाना खाकर शनिवार रात अपने बरामदे में सो रही थी। उसका बेटा बहू को लेकर गोरखपुर इलाज कराने के लिए गया हुआ था। देर रात किसी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमला होते ही वह जोर-जोर से चीख पुकार करने लगी। घर के बगल छत पर सो रहे अनारकली के देवर के लड़के महेंद्र शर्मा की पत्नी ने महेंद्र को जगाया और कहने लगी कि नीचे से की पुकार की आवाज आ रही है। लेकिन महेंद्र ने कहा कि बड़ी माता जी सपना देख रही होगीं। इतना कह कर पुन: दोनों फिर से सो गए। लोगों के मुताबिक अनारकली अकसर सपना देखा करती थी और सपने में ऊंट पटांग बोला करती थी। इसीलिए इस बात को कोई गंभीरता से नहीं लिया। महेंद्र और उसकी पत्नी जब भोर में जगे तो देखा अनारकली खून से लतपथ मृत अवस्था में पड़ी थी। पर धारदार हथियार से हमला किया गया था।