फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The age of youth has passed in waiting for appointments: Priyanka

नियुक्तियों के इंतजार में बीत गई युवाओं की उम्र : प्रियंका

Tue, 01 Mar 2022 11:02 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
The age of youth has passed in waiting for appointments: Priyanka
नियुक्तियों के इंतजार में बीत गई युवाओं की उम्र : प्रियंका
विज्ञापन

शोहरतगढ़ में प्रियंका वाड्रा ने की जनसभा
शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। नियुक्तियों की प्रतीक्षा करते-करते कई युवाओं की उम्र बीत गई है। कांग्रेस चाहती है कि नौकरी के लिए युवाओं को बाहर न जाना पड़े। युवाओं का पलायन रोका जाए। महिलाएं सशक्त बनें, उन्हें भी नौकरी मिले। ऐसा कानून न बने, जिससे किसान मेहनत करें और फायदा उद्योगपति लें। विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ के छतहरी स्थित वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम मैदान में मंगलवार को वे पार्टी प्रत्याशी रवींद्र प्रताप उर्फ पप्पू चौधरी के समर्थन में आयोजित सभा में बोल रही थीं।
उन्होंने कहा कि यूपी में काबिल युवाओं की संख्या अधिक है, यहां हुनर है, लेकिन काम नहीं है, जिससे लोग परेशान हैं।
कांग्रेस की सरकार बनने के बाद ही देश में तरक्की और खुशहाली आएगी। समाज को बांटने वाले राष्ट्र का भला नहीं कर सकते। पार्टी प्रत्याशी पप्पू चौधरी ने कहा कि किसानों के आंदोलन में प्रियंका गांधी ने ही किसानों का साथ दिया।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता डॉ. चंद्रेश उपाध्याय ने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं है, तब से प्रदेश का विकास रुक गया है। युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. अरविंद शुक्ल, राजेंद्र साहू, दीपक यदुवंशी, तौकीर आलम, सादिक, अतहर अलीम, शिवप्रसाद वर्मा, विनोद सेन, राजेश तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed