{"_id":"69a70f32a9fe49b00a05c667","slug":"the-administration-removed-the-pillar-of-the-platform-under-construction-and-deployed-force-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1031-154464-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: निर्माणाधीन चबूतरे का पिलर प्रशासन ने हटवाया, फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: निर्माणाधीन चबूतरे का पिलर प्रशासन ने हटवाया, फोर्स तैनात
Tue, 03 Mar 2026 10:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 03 Mar 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़नी। कस्बे के पचपेड़वा तिराहे पर निर्माणाधीन चबूतरे के पिलर को सोमवार की रात में प्रशासन ने हटवा दिया है। कुछ लोगों द्वारा यहां पर प्रतिमा स्थापित करने के लिए चबूतरे का पिलर खड़ा किया जा रहा था। पिलर हटवाने की कार्रवाई के दौरान भीड़ जुट गई और तनाव का माहौल रहा। तहसील प्रशासन का कहना है कि बिना अनुमति किसी भी सार्वजनिक स्थल पर निर्माण की अनुमति नहीं दी जाएगी।
सूचना के अनुसार, बढ़नी कस्बा के पचपेड़वा तिराहे पर कुछ लोगों द्वारा एक प्रतिमा स्थापित करने के लिए चबूतरे का निर्माण कराया जा रहा था। इसके लिए वह पिलर बनवा रहे थे, इसी बीच लोगों से सूचना मिलते ही बढ़नी के पचपेड़वा तिराहे पर तहसीलदार प्रकाश सिंह यादव और ईओ अजय कुमार मौके पर पहुंच गए। प्रशासन की ओर से निर्माण कार्य तत्काल रुकवाते हुए पिलर को हटवा दिया गया। निर्माण रुकने की खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे। स्थिति को देखते हुए ढेबरुवा थाने के थानाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद और चौकी प्रभारी वीरेंद्र यादव पुलिस बल के साथ तैनात रहे। एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई, हालांकि किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
तहसीलदार शोहरतगढ़ प्रकाश सिंह यादव ने बताया कि इस स्थान पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव पहले से है। जिले में चार स्थानों पर उनकी प्रतिमा लगाए जाने की योजना के तहत पचपेड़वा तिराहा भी प्रस्तावित है। ऐसे में अन्य निर्माण की सूचना मिलने पर प्रशासन ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए पिलर हटवाने की कार्रवाई की है।