फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Tender and contract workers warned the government

Siddharthnagar News: निविदा व संविदा कर्मियों ने सरकार को चेताया

Wed, 12 Mar 2025 11:04 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Tender and contract workers warned the government
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। उप्र पावर कार्पोरेशन निविदा व संविदा कर्मचारी संघ ने बुधवार को सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। 500 से अधिक की संख्या में उपस्थित होकर निविदा व संविदा कर्मचारियों ने आउटसोर्स कर्मचारियों काे हटाए जाने को लेकर नारेबाजी की।
उसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसई अजय कुमार को दिया। कहां कि सरकार यदि बात नहीं मानेगी तो महा आंदोलन होगा।
उप्र पावर कार्पोरेशन निविदा व संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष व्यासजी चतुर्वेदी ने सभी कर्मचारियों के साथ कहा कि यह कि उप्र पावर कार्पोरेशन व इनके सहयोगी निगमों से 55 वर्ष कि आयु के बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों को कार्य से हटाया जा रहा है। कार्य से हटाने के कारण जहां एक तरफ समय में पहले वेतन भोगी कर्मचारी बेरोजगार हो रहे है, वहीं दूसरे तरफ ऐसे कर्मचारियों की भविष्य निधि आयुक्त कार्यालय से मिलने वाला पेंशन हितलाभ नहीं मिलेगा। यह कि प्रबंध निर्देशक पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड वाराणसी के कार्य क्षेत्र में परिचालन व अनुरक्षण का कार्य कर रहे कर्मचारियों को छंटनी के नाम पर कार्य से हटाया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रबंध निदेशक पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड वाराणसी से उर्जा मंत्री के निर्देश के विपरीत मार्च 2023 में दो से तीन माह के बकाए वेतन का भुगतान किए बगैर कार्य से हटा दिया गया है, जिससे उन्हें अपने परिवार का भरण पोषण करने का संकट पैदा हो गया है। कर्मचारियों ने कहा कि यह मनमानी रोका जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मनोज त्रिपाठी, बद्री अग्रहरि, मो इसहाक, अनुराग मौर्य, सुभाष चौधरी, अनुज शर्मा, श्रवण पांडेय व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed