{"_id":"0b245cb02457c42846862004f8f0e818","slug":"ten-years-on-from-the-frozen-employees-transferred-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘दस साल से जमे कर्मचारियों का करें तबादला’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘दस साल से जमे कर्मचारियों का करें तबादला’
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 13 Jan 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी डा.सुरेंद्र कुमार ने बुधवार को बांसी कोतवाली और विकासखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। अपराध और विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। दस्तावेजों के रख-रखाव का भी जायजा लिया। व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। ब्लाक कार्यालय में लंबे समय से जमे कर्मचारियों के तबादले की भी हिदायत दी।
दोपहर साढ़े 12 बजे जिलाधिकारी सबसे पहले कोतवाली पहुंचे। पुलिस अभिरक्षा में खड़ी साइकिल, बाइक व चार पहिया वाहनों की जानकारी ली। शस्त्रागार का अवलोकन किया। कंप्यूटर ऑपरेटर से ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करने व उसे आमजन तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
कोतवाली परिसर में पेयजल समस्या के निदान के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के समय सीओ राजपाल सिंह, कोतवाली प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह, एसएसआई आरके यादव, एसआई वीरेद्र नाथ तिवारी आदि मौजूद रहे। कोतवाली के बाद डीएम ब्लाक कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
गेंहू बीज वितरण के लक्ष्य, पिछले साल मनरेगा की वसूली, हैंडपंपों की दशा, ग्राम पंचायत वार खराब हैंडपंपों की स्थिति, राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन, अंत्येष्टि स्थल, मुख्यमंत्री के जल बचाओ योजना, रोजगार सेवकों के मानदेय, टेंडर फाइल, कर्मचारियों के जीपीएफ व सर्विस बुक, समाजवादी पेंशन योजना, शौचालय आदि की पड़ताल की।
बांसी विकासखंड में बीआरजीएफ, सांसद विधायक निधि से मिली धनराशि को आठ माह बाद भी खर्च न करने पर बीडीओ को उसे शीघ्र खर्च करने का निर्देश दिया। विकास खंड बांसी पर निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिया एक ही स्थान पर 10 वर्ष से अधिक कार्यरत कर्मचारियों और ग्राम विकास अधिकारियों को मार्च के बाद स्थानान्तरित कर दिया जाए।
निरीक्षण के समय जिला विकास अधिकारी सुदामा प्रसाद, एसडीएम योगानंद पांडेय, बीडीओ बांसी शिव कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। बांसी। जिलाधिकारी डा.सुरेन्द्र कुमार ने बुधवार की शाम समग्र गांव ककुआ उर्फ भतीजवापुर में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। चौपाल में बिजली विभाग का कोई अधिकारी-कर्मचारी मौजूद न होने पर नाराजगी जताई। गांव में पहुंचने के बाद जिलाधिकारी ने पहले राप्ती नदी के तट पर बने घाट का निरीक्षण किया।
गांव का भ्रमण कर सड़क, नाली व सफाई का जायजा लिया। चौपाल में समाजवादी पेंशन, विधवा, वृद्धा, विकलांग पेंशन, लोहिया आवास, इंद्रा आवास व शौचालय की जानकारी लिया। सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दिया। 25 जरूरतमंदों में कंबल बांटा गया। इस अवसर पर डीपीआरओ शशिकांत पांडेय, डीआईओएस रामकृपाल प्रसाद, एक्सईएन पीडब्लूडी भूपेश मणि, एसडीएम योगानंद आदि मौजूद रहे।