{"_id":"64bc1141a8f27e76cc022ef6","slug":"tempo-rider-injured-in-truck-collision-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-1883-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ट्रक की टक्कर से टैंपो सवार तीन जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ट्रक की टक्कर से टैंपो सवार तीन जख्मी
Sat, 22 Jul 2023 10:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 22 Jul 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सदर थाना के मधुबेनिया चौराहा के पास शनिवार को एक ट्रक ने सामने से आ रही टैंपो को टक्कर मार दिया। हादसे में टैंपो सवार ड्राइवर सहित तीन लोग घायल हो गए। दो को गंभीर चोट आई है। जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी अब्दुलहक (24) अपनी टैंपो लेकर सवारी ढ़ो रहा था। उसके आटो पर गांव का ही शकील (22) व शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के डोहरिया खुदगांव निवासी राम रक्षा (50) सवार थे। मधुबेनिया चौराहा के पास सामने से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दिया। हादसे में तीनों को चोटें आई। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से मामूली चोट की वजह से रामरक्षा को प्राथमिक उपाचार के बाद घर भेज दिया गया। गंभीर चोट की वजह से ड्राइवर अब्दुल हक व शकील जिला अस्पताल में भर्ती है। संवाद