फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Tempo collided with truck, young man died, mother, sister and a child injured

Siddharthnagar News: ट्रक से टकराया टैंपो, युवक की मौत, मां-बहन और एक बच्चा जख्मी

Mon, 19 May 2025 10:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Tempo collided with truck, young man died, mother, sister and a child injured
- बहन घर के घर शादी में शामिल होने के लिए निकला था युवक
विज्ञापन

- पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, बांसी कोतवाली क्षेत्र के पठनपुरवा गांव का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
खेसरहा। बांसी कोतवाली क्षेत्र के पठनपुरवा गांव के पास टैंपो व ट्रक की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक के अलावा मां-बहन और एक छोटे बच्चे के अलावा टैंपो सवार महिला घायल हो गई। बांसी स्वास्थ्य केंद्र में घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रक कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि युवक परिवार के साथ बहन के घर शादी में शामिल होने के लिए निकला था। क्षेत्र के बेलौहा बाजार निवासी जहीर (19) अपनी मां शाहजहां, बहन हसीना व चार वर्ष के लड़के के साथ टैंपां से सदर थाना क्षेत्र के मसेहरा गांव जा रहे थे। यह लोग कोतवाली बांसी क्षेत्र के पठनपुरवा गांव पहुंचे थे, तभी एक ट्रक टैंपो से टकरा गया। दोनों की टक्कर में बैठे जहीर के सिर में गंभीर चोट लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। टैंपो में सवार शाहजहां के हाथ में, बहन हसीना के पैर में व बच्चे के सिर में चोट लग गई। टैंपो में बैठी कपियवा शुक्ल गांव की एक महिला को भी चोट लगी है। उन्हें बांसी स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती करवाया गया, जो खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जहीर चार भाइयों में सबसे छोटा था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। वह दो बड़े भाइयों के साथ गुजरात में मजदूरी करता था। 15 दिन पूर्व वह गुजरात से बहन के यहां शादी के सिलसिले में घर आया था। इस हादसे से परिवार सहित रिश्तेदारों में मातम छा गया। लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि हादसे से संबंधित केस पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed