{"_id":"645be9662e567222c2052874","slug":"temperature-will-reach-40-degrees-vote-in-the-morning-itself-siddharthnagar-news-c-7-1-160160-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 40 डिग्री पहुंचेगा तापमान, सुबह ही कर लें मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 40 डिग्री पहुंचेगा तापमान, सुबह ही कर लें मतदान
Thu, 11 May 2023 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 11 May 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
शहर में दोपहर में अंधड़ चली तो लोगों को चेहरे ढकने पड़े। संवाद
सिद्धार्थनगर। जिले में बृहस्पतिवार को भी मौसम के भी तल्ख रहने की आशंका है। ऐसे में लोग सुबह मतदान कर लें तो बेहतर होगा, क्योंकि दोपहर में धूप और पछुवा हवा परेशान करेगी। दोपहर में धूप में बर्दाश्त नहीं हो रही है। जिले में बुधवार को करीब 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली पछुआ हवा के कारण गर्मी कुछ कम हुई, जबकि बृहस्पतिवार को हवा की रफ्तार धीमी होने का पूर्वानुमान है। इस कारण धूप का असर तेज हो सकता है।
जिले में अधिकतम तापमान 38.4 एवं न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.2 एवं न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में धूप ऐसी हो रही है कि लोग घर से बाहर निकलने में परहेज कर रहे हैं।
राज्य मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आसमान साफ होगा और धूप तेज होगी। बृहस्पतिवार को पछुआ हवा धीमी हो सकती है, इस कारण तापमान में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है।