फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   temperature above 40 in siddharth nagar

तेज धूप और पछुआ हवा से 40 डिग्री के पार हुआ पारा

Fri, 15 Apr 2022 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
temperature above 40 in siddharth nagar
तेज धूप और पछुआ हवा से 40 डिग्री के पार हुआ पारा
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। साफ आसमान में तेज धूप और पछुआ हवा के कारण के दो दिन से तापमान लगातार बढ़ रहा है। दो दिन से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है। यह तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक है, जबकि सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस तापमान अधिक हुआ तो लू की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। तेज धूप से लोगों की तबीयत बिगड़ रही है। डॉक्टर लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता बता रहे हैं।
राज्य कृषि मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि विकिरण ऊष्मा बढ़ने से 14 अप्रैल को अधिकतम तापमान लगभग 3 डिग्री सेल्सियस के प्रभावशाली उछाल के साथ इस सीजन में अपने उच्चतम स्तर 40.4 डिग्री सेल्सियस को पार करते हुए 41.3 डिग्री सेल्सियस के नए स्तर पर पहुंच गया। शुक्रवार को वायु वेग बढ़ने से 0.5 डिग्री सेल्सियस की मामूली कमी दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पछुआ हवा के कारण वातावरण में नमी सूख गई है और तापमान में वृद्धि होने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

इस दौरान सतही स्तर पर अधिकतम 35-36 किमी./घंटा की रफ्तार से तेज पछुआ हवा चलती रही। इसके साथ ही सतही स्तर पर गर्म एवं शुष्क मरुस्थलीय एवं पश्चिमी मैदानी क्षेत्रों से आने वाली पछुआ हवाओं का प्रभाव बढ़ने से अगले 2-3 दिन अधिकतम तापमान में क्रमिक वृद्धि जारी रहने तथा मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह बढ़ा पारा
अप्रैल अधिकतम तापमान
8 37.9
9 38.3
10 37.2
11 37.3
12 35.4
13 38.5
14 41.3
15 40.8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed