फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Tehsildars continue work boycott

तहसीलदारों का कार्य बहिष्कार जारी

Wed, 31 Aug 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ,सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला ,सिद्धार्थनगर Updated Wed, 31 Aug 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
Tehsildars continue work boycott
ज्ञापन दिया। - फोटो : अमर उजाला
 उत्तर प्रदेश राजस्व प्रशासनिक अधिकार संघ के बैनर तले तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का कार्य बहिष्कार तीसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। ग्रेड-पे बढ़ाने सहित अन्य मांगों को लेकर एडीएम को ज्ञापपन सौंपा। मांगों पर शीघ्र कार्रवाई न होने पर आंदोलन को उग्र रूप देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष तहसीलदार नौगढ़ बृजेश कुमार ने कहा कि सरकार  तहसीलदारों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। इसे संगठन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार काम करने के बाद भी समस्या पर ध्यान नहीं दे रही है। कहा कि अन्य विभागों में इससे निम्न पद के लोगों को अधिक वेतन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नायब तहसीलदारों का ग्रेड पे 4200 रुपये से बढ़ाकर 4800 रुपये किया जाए। 16 वर्षों की सेवा करने वाले तहसीलदारों को सेकेंड एसीपी 6600 ग्रेड दिया जाए। नायब तहसीलदार अश्वनी कुमार ने कहा कि अगर मांगें जल्द नहीं मान ली जाएंगी तो अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इस दौरान तहसीलदार व नायब तहसीलदार लालता प्रसाद, रामबिलास राम, शिरिष त्रिपाठी, अवधेश कुमार, अनिल कुमार पाठक, वाचस्पति सिंह, केशरी नंदन तिवारी, सुरेन्द्र कुमार, मंजूर अहमद अंसारी आदि कार्य बहिष्कार पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed