{"_id":"669196bceb9d257c6902b724","slug":"teenager-who-went-to-bathe-in-the-pond-died-by-drowning-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-120699-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: तालाब में नहाने गए किशोर की डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: तालाब में नहाने गए किशोर की डूबकर मौत
Sat, 13 Jul 2024 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 13 Jul 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
परिजनों के आग्रह पर पुलिस ने शव का पंचनामा करके सौंपा
भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा गांव में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
भवानीगंज। थाना क्षेत्र के बयारा गांव में शुक्रवार को तालाब में नहाने गए एक किशोर की डूबकर मौत हो गई। परिजनों के आग्रह पर पुलिस ने शव का पंचनामा करके सौंप दिया है। मृतक एक माह पहले ही मुंबई से गांव घूमने के लिए आया था।
जानकारी के अनुसार, बयारा गांव निवासी युवक अदनान (16) पुत्र हद्दीस जो चौरा बनगवा गांव के पश्चिम तालाब में अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था। बताया जा रहा है कि नहाते समय गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गया। उसे डूबता देखकर अन्य दोस्त गांव गए और लोगों को जानकारी दी। इसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। ढूंढकर बाहर निकाले तो दम तोड़ चुका था। घटना की जानकारी होते ही मृतक के घर एसडीएम डुमरियागंज डॉ. संजीव दीक्षित पहुंच गए और घटना से आहत परिवार को सांत्वना दी। अदनान एक महीना पहले मुंबई से गांव में घूमने आया था। मृतक चार भाई व तीन बहन हैं। गांव में शोक की लहर है। परिवार के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष भवानीगंज रामदेव ने बताया कि परिजन शव का पीएम नहीं कराना चाहते थे। ऐसे में पंचनामा कर शव उनके सुपुर्द कर दिया गया।