फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Teenager raped, threatened by stopping the mother going to give a complaint

किशोरी से दुष्कर्म, तहरीर देने जा रही मां को रोककर दी धमकी

Mon, 20 Jun 2022 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Teenager raped, threatened by stopping the mother going to give a complaint
किशोरी से दुष्कर्म, तहरीर देने जा रही मां को रोककर दी धमकी
विज्ञापन

किसी तरह कोतवाली पहुंची पीड़िता की मां, मुकदमा दर्ज
बांसी(सिद्धार्थनगर)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। तहरीर देने जा रही मां को रास्ते में रोककर धमकी भी दी गई। घटना शनिवार शाम की है। कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला के मुताबिक उसका पति बाहर कमाता है। शनिवार शाम वह किसी काम से बाजार गई थी। बेटी घर के बाहर नल पर कपड़े धो रही थी। इसी दौरान गांव का एक युवक उसे उठाकर घर के अंदर ले गया और दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां जब शाम को घर आई तो बेटी ने आपबीती बताई। वह मुकदमा दर्ज कराने शाम को कोतवाली जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में आरोपी युवक के भाई ने उसे रोक लिया और धमकी देने लगा। किसी तरह कोतवाली पहुंचकर उसने तहरीर दी। इस संबंध में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र का कहना है कि पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed