{"_id":"6ada4c17466f279ddb00b811","slug":"siddharthnagar-news-rs-121-crore-sanctioned-for-road-safety-works-on-five-routes-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-166914-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पांच मार्गों पर सड़क सुरक्षा के काम के लिए 1.21 करोड़ रुपये मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पांच मार्गों पर सड़क सुरक्षा के काम के लिए 1.21 करोड़ रुपये मंजूर
Thu, 22 Oct 2026 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के पांच मार्गों पर सड़क सुरक्षा से जुड़े सुरक्षात्मक कार्य कराए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग ने जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक्ट योजना के तहत इसके लिए 1 करोड़ 21 लाख 21 हजार रुपये की स्वीकृति दी है। कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही ने बताया कि इन कार्यों से सड़क हादसों की आशंका कम करने और आवागमन को सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी।
विधायक के अनुसार, स्वीकृत धनराशि से तेतरी-सोहास-लोटन मार्ग, उसका-बृजमनगंज मार्ग, पकड़ी-उदयपुर मार्ग, जगमोहिनी से सनई मार्ग और फरेंदा-कोल्हुई-बृजमनगंज-मोहाना राज्य मार्ग पर कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विधायक के अनुसार, स्वीकृत धनराशि से तेतरी-सोहास-लोटन मार्ग, उसका-बृजमनगंज मार्ग, पकड़ी-उदयपुर मार्ग, जगमोहिनी से सनई मार्ग और फरेंदा-कोल्हुई-बृजमनगंज-मोहाना राज्य मार्ग पर कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन